प्रयागराज, अक्टूबर 31 -- Prayagraj News: परिषदीय शिक्षकों की पदोन्नति में देरी पर बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेन्द्र कुमार तिवारी ने सख्त रुख अपनाया है। सभी बीएसए को शुक्रवार को पत्र भेजकर निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए अंतिम वरिष्ठता सूची प्रकाशित करने और नियमानुसार पात्र शिक्षकों की पदोन्नति सात नवंबर तक पूरी करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में एक, नौ और 16 अक्तूबर को जारी पत्र का हवाला देते हुए सचिव ने लिखा है कि अनेक बीएसए से हुई वार्ता में यह पता चला है कि अब तक जिलों में वरिष्ठता सूची तैयार नहीं की जा सकी है जो कदाचित उचित नहीं है। इस बीच प्रयागराज के शिक्षकों की वरिष्ठता सूची शनिवार को जारी कर दी गई है। अब इस पर आपत्ति मांगी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...