प्रयागराज, जुलाई 28 -- Prayagraj News: प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। सीएवी इंटर कॉलेज में मंगलवार को मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विद्यालय के पूर्व छात्र एवं जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. संतोष कुमार राय ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। अनुशासन, निरंतर परिश्रम और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण ही जीवन में आगे बढ़ने का सबसे प्रभावी मार्ग है।विद्यालय के प्रबंधक भगवती प्रसाद सिंह एवं डीआईओएस डॉ. राय ने नीट में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले सूर्यांश केसरवानी, सुशांत यादव और विनय कुमार को सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- संघर्ष की भट्ठी से तपकर निकले द डिवाइन पब्लिक स्कूल के चेयरमैन अखिलेश...