प्रयागराज, अक्टूबर 14 -- Prayagraj News: पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण की रोकथाम के लिए डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बुधवार को प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन हंडिया और प्रतापपुर विकास खंडों में किसानों को जागरूक करेंगे। कृषि विभाग की ओर से बुधवार से जिले के सभी विकास खंडों में अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग और वॉल पेंटिंग के माध्यम से भी किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन की जानकारी दी जा रही है। इस दौरान उप कृषि निदेशक पवन कुमार विश्वकर्मा मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...