प्रयागराज, नवम्बर 26 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। तिवारी तालाब अहमदपुर असरौली इलाके में परचून की दुकान पर बैठे पिता-पुत्र पर दबंगों ने हमला बोल दिया। इस दौरान जमकर मारपीट व तोड़फोड़ की गई। पीड़ित की तहरीर पर पूरामुफ्ती पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अहमदपुर असरौली निवासी सुलेमान मंगलवार दोपहर करीब दो बजे अपने बेटे मीजान के साथ तिवारी तालाब स्थित अपनी परचून की दुकान पर बैठे थे। आरोप है कि तभी गांव के ही नफीस और उसके चार बेटे मो. साकिब, मो. साद, मो. साजिद और मो. अरफात वहां आ धमके और गाली-गलौज शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: महिला से छेड़खानी और परिवार पर हमला, 15 पर मुकदमा विरोध करने पर आरोपियों ने पिता-पुत्र की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे दोनों को चोटें आईं।हमलावरों ने ...