प्रयागराज, अगस्त 23 -- Prayagraj News: प्रयागराज। रामलीला कमेटियों की ओर से रामलीला के भव्य मंचन की तैयारियां शुरू हो गयी हैं। इसके तहत कलाकारों के चयन की भी प्रक्रिया शुरू होने वाली है। शहर में चार प्रमुख रामलीला कमेटियों हैं, जिसकी ओर से आयोजित रामलीला को देखने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ जुटती है। इस क्रम में पथरचट्टी रामलीला कमेटी की ओर से 23 अगस्त को रामलीला के कलकारों को चयन किया जाएगा। रामलीला संयोजक धर्मेन्द्र कुमार भइयाजी के अनुसार ऐसे कलाकार जिन्होंने किसी रामलीला में किरदार निभाया हो या रंगमंच से जुड़े हों वे चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। चयन कमेटी के पदाधिकारी प्रवचन कक्ष में दोपहर 12 बजे मौजूद रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...