Prayagraj News: पत्नी पर लगाया बदनाम करने का आरोप, मुकदमा
प्रयागराज, सितम्बर 27 -- Prayagraj News: प्रयागराज। गंगागंज निवासी एक युवक की तहरीर पर उसकी पत्नी के खिलाफ सोशल मीडिया पर एआई से अश्लील वीडियो और अभद्र सामग्री बनाकर वायरल करने और बदनाम करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। एफआईआर के मुताबिक, युवक का अपनी पत्नी से पारिवारिक विवाद चल रहा है और इससे जुड़ा एक मुकदमा पहले से करेली थाने में दर्ज है। आरोप है कि युवक की पत्नी अपनी इंस्टाग्राम आईडी से उसके और परिवार के खिलाफ एआई से बनाए गए अश्लील वीडियो व अभद्र पोस्ट साझा कर रही है। 25 सितंबर को उसे शराब पीते हुए दिखाने वाला एआई जनरेटेड वीडियो वायरल किया, जिससे उसकी सामाजिक छवि धूमिल हुई। युवक का यह भी आरोप है कि 19 सितंबर को उसकी इंस्टाग्राम आईडी हैक करा दी गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.