प्रयागराज, जुलाई 28 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। ऑल सेंट्स कैथेड्रल (पत्थर गिरजाघर) महीनों की योजना, परिश्रम, धन संग्रह और व्यवस्थित क्रियान्वयन के बाद नए स्वरूप में दिखाई दिया। जीर्णोद्धार कार्यों के अंतर्गत छत की मरम्मत, खिड़कियों व स्काईलाइट में ग्रिल लगाना, फर्श की मरम्मत व कालीन बिछाना, ऑडियो-विजुअल स्क्रीन व झूमर युक्त प्रकाश व्यवस्था की गई। इसके लिए मंगलवार को पत्थर गिरजाघर में विशेष धन्यवाद आराधना हुई। प्रेस्बिटर इंचार्ज रेव. डॉ. विनीता इसूबियस की अगुवाई में चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया (सीएनआई) के मॉडरेटर मोस्ट रेव. डॉ. पारितोष कैनिंग व बिशप मॉरिस एडगर दान अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।

आराधना का आयोजन गिरजाघर में आराधना लंबे समय से चल रहे जीर्णोद्धार कार्यों के पूरा होने के अवसर पर हुई जिसे प्रभु यीशु मसीह को समर्पित किया गय...