Prayagraj News: पड़ोसी से मांग रहे अतीक का बकाया
प्रयागराज, जुलाई 29 -- Prayagraj News: प्रयागराज। जलकल विभाग की लापरवाही का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। माफिया अतीक अहमद से जुड़े जलकर के बकाए का बिल उसकी पड़ोसी सुधा गुप्ता को भेजा जा रहा है। जलकल ने वर्ष 2001-02 से लंबित बकाया भी महिला के नाम पर दर्ज कर दिया, जबकि सुधा गुप्ता ने मकान 2014 में खरीदा था। उस समय मकान पर किसी प्रकार का जलकर बकाया नहीं था। नवाब यूसुफ रोड निवासी पीड़िता सुधा गुप्ता ने मंगलवार को जनसुनवाई में नगर आयुक्त साईं तेजा से कथित तौर गलत बिल भेजे जाने की शिकायत की। सुधा ने बताया कि वह वर्षों से जलकल विभाग के दफ्तरों के चक्कर काट रही हैं, लेकिन अधिकारियों और कर्मचारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। विभाग ने बिना किसी तथ्यात्मक जांच के उन्हें ऐसे बकाए का देनदार बना दिया, जिसका उनसे कोई संबंध ही नहीं है। यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.