Prayagraj News: पड़ोसी युवती पर पांच हजार रुपये लेकर युवक के अपहरण का आरोप
प्रयागराज, नवम्बर 29 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। पुरानी रंजिश के चलते एक युवक के अपहरण और जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस की हीलाहवाली के बाद पीड़ित मां ने अदालत की शरण ली, जिसके आदेश पर एयरपोर्ट पुलिस ने पड़ोसी युवती के खिलाफ अपहरण और धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चन्द्रभानपुर निवासी गिरजा देवी पत्नी टीकम सिंह का बेटा सूरज सिंह बीते सात सितंबर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद 11 सितंबर को एयरपोर्ट थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पीड़ित मां का आरोप है कि विश्वस्त सूत्रों से उन्हें जानकारी मिली कि गांव की ही रहने वाली 24 वर्षीय करीना पुत्री अमृत लाल ने 5000 रुपये लेकर सूरज को अपनी बहन मीना देवी के पास किसी अज्ञात स्थान प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.