Prayagraj News: पड़ोसी युवती पर गलत नजर रखते थे पिता-पुत्र, मुकदमा
प्रयागराज, अगस्त 26 -- Prayagraj News: अलोपीबाग निवासी महिला ने पड़ोसी पर बेटी को परेशान करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। महिला के मुताबिक उनकी बेटी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करती है। आरोप है कि पड़ोसी आकाश पांडेय उस पर गलत नजर रखता था। शिकायत करने के बाद वह और उसके पिता शैलेंद्र पांडेय परिवार से रंजिश रखने लगे। 24 अगस्त की रात करीब साढ़े नौ बजे आकाश घर पहुंचकर दरवाजा पीटने लगा, गालीगलौज की और जान से मारने की धमकी दी। डायल 112 पर सूचना देने के बाद आरोपी मौके से भाग गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.