प्रयागराज, अक्टूबर 1 -- Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने गुरुवार को जोन-6 में पड़िला महादेव मंदिर के पास अवैध प्लॉटिंग पर हो रहे निर्माण को बुलडोजर से तोड़ दिया। ध्वस्तीकरण के दौरान कुछ लोग कार्रवाई रोकने के लिए आए, लेकिन पीडीए के प्रवर्तन दल ने किसी की एक न सुनी।पड़िला महादेव मंदिर के पूर्व काली रोड के पास गंगाराम वर्मा ने लगभग सात हजार वर्ग मीटर में अवैध प्लॉटिंग की थी। लोग प्लॉट खरीदने के बाद निर्माण करने लगे थे। कई प्लॉटों को बाउंड्रीवाल बनाकर घेर दिया गया था। ध्वस्तीकरण के पहले पीडीए की टीम ने क्षेत्र का निरीक्षण कर अवैध निर्माणों को देखा।टीम ने अवैध प्लॉटिंग की जद में जमीन की दस्तावेजों में जांच की। जांच में सबकुछ अवैध मिलने पर पीडीए ने ध्वस्तीकरण किया। इस कार्रवाई के बाद पीडीए ने लेआउट पास क...