Prayagraj News: पटाखा बिक्री के लाइसेंस को 30 तक करें आवेदन
प्रयागराज, अक्टूबर 25 -- Prayagraj News: दीपावली पर आतिशबाजी बिक्री के अस्थायी लाइसेंस के आवेदन की अंतिम तिथि 25 से बढ़ाकर 30 अक्तूबर कर दी गई है। पारंपरिक बिक्री स्थलों पर समय से अनुमति नहीं मिलने के कारण तारीख बढ़ाई गई है। वर्ष 2025 के लाइसेंसधारी आधार कार्ड, तीन फोटो और पिछले साल के मूल लाइसेंस के साथ पुलिस आयुक्त कार्यालय के प्रथम तल पर स्थित अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) कार्यालय से फार्म प्राप्त कर सकते हैं। भरे हुए आवेदन 30 अक्तूबर तक सुबह 10 से शाम चार बजे के बीच जमा होंगे। लाइसेंस का आवंटन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Begusarai News: जिले में नहीं होता है पटाखा का निर्माण, सकरी गली में होता है स्टॉक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.