प्रयागराज, सितम्बर 20 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। श्री महंत बाबा हाथी पजावा रामलीला कमेटी ने दशहरा की तैयारियां तेज कर दी हैं।

कलाकारों का चयन कमेटी ने रामलीला में कलाकारों की चयन प्रक्रिया रविवार से शुरू की। रामलीला मैदान पर पहले दिन राम, लक्ष्मण व सीता का किरदार निभाने के लिए पात्रों का चयन किया गया। भगवान राम की भूमिका के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियर विशाल चंद्रा और लक्ष्मण के किरदार के लिए कोरियोग्राफर शुभम सक्सेना को चुना गया। दोनों प्रमुख पात्र पहली बार रामलीला के मंच पर अभिनय करेंगे।

माता सीता का चुनाव फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रहीं जागृति ओझा को लगातार दूसरी बार माता सीता की भूमिका के लिए चुना गया है। रामलीला के निर्देशक सचिन कुमार गुप्त ने बताया कि जो कलाकार रामलीला करने के इच्छुक हैं, उनके लिए चार दिनों तक शाम पांच ब...