Prayagraj News: पंद्रह दिनों बाद शुरू होगा लपरी नदी पर काम
प्रयागराज, अक्टूबर 22 -- Prayagraj News: प्रयागराज। कोरांव क्षेत्र में लपरी नदी पर 90 मीटर लंबाई के ब्रिज के निर्माण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। टेंडर प्रक्रिया दस दिनों में पूरी हो जाएगी। जिसके बाद ब्रिज का कार्य सेतु निगम प्रयागराज की ओर से कराया जाएगा। नदी पर बहरैचा से महुनी मार्ग पर ब्रिज के लिए 200-200 मीटर की एप्रोच रोड भी बनाई जाएगी, ताकि एप्रोच रोड के जरिए मुख्य मार्ग को जोड़ा जाए। सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक रोहित मिश्र ने बताया कि 13.83 करोड़ रुपये की लागत से बनने जा रहे ब्रिज का निर्माण आठ से दस महीने में पूरा कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.