Prayagraj News: पंत हॉस्टल में कार्रवाई, सात कमरे कराए खाली
प्रयागराज, जुलाई 18 -- Prayagraj News: इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पंत हॉस्टल में अवैध कब्जेदारों के खिलाफ शनिवार को पुलिस-प्रशासन के सहयोग से सुबह 10 बजे अभियान शुरू किया गया। कार्रवाई के दौरान छात्रों ने विरोध कर दिया। नारेबाजी करते हुए हॉस्टल न खाली करने की जिद पर अड़ गए। शाम साढ़े पांच बजे तक लगभग सात घंटे की कार्रवाई में सात कमरे ही खाली कराए जा सके। कार्यवाहक चीफ प्रॉक्टर डॉ. अतुल नारायण सिंह ने बताया कि पंत हॉस्टल को खाली कराने की प्रक्रिया दिसंबर 2025 से चल रही है। सितंबर 2025 के बाद से हॉस्टल में कोई भी वैध छात्र आवंटित नहीं है। इसके बावजूद 87 कमरों वाले हॉस्टल में करीब तीन सौ लोग अवैध रूप से रह रहे हैं। हॉस्टल में अवैध कब्जे के कारण हर महीने लाखों रुपये का बिजली खर्च भी आ रहा है। यह भी पढ़ें- जौहर यूनिवर्सिटी को तोड़े जाने का विरोध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.