Prayagraj News: पंचायत में उठीं वर्षों पुरानी समस्याएं
प्रयागराज, अगस्त 8 -- Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक और राजनीतिक ने शनिवार को ग्राम कोटा में पंचायत लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं उठाईं। पंचायत में वर्षों से बाधित रास्ते और जलभराव की समस्या का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों और किसान नेताओं से समस्याओं की जानकारी ली। वर्षों से बाधित रास्ते और जलभराव की समस्या के निस्तारण का प्रयास किया। मौके पर अधिकारियों की ओर से समस्याओं के समाधान का पूर्ण आश्वासन दिया गया। इसके बाद भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की पंचायत का समापन कर दिया गया।पंचायत के दौरान ज्ञापन भी सौंपा गया। इस दौरान राहुल जमीदार, लाल पुष्पराज सिंह, विजय पांडेय, अजय मिश्रा, सतीश निषाद, राजपथ निषाद, घनश्याम तिवारी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.