प्रयागराज, जुलाई 25 -- Prayagraj News: सहसों के चहमनपुर ग्राम पंचायत के प्रधान पुत्र ने पंचायत चुनाव की सूची से 70 नाम काटने का आरोप लगाया था। जिस पर डीपीआरओ रवि शंकर द्विवेदी ने जांच बैठा दी। एडीपीआरओ हेमचंद्र और बृजेश ने शनिवार को ग्राम पंचायत की सूची निकाली और उसके दस्तावेज एकत्र किए। पाया गया कि कुछ नाम अनंतिम सूची में थे, जिन्हें अंतिम सूची में नहीं शामिल किया गया है। ऐसे में तत्कालीन एडीओ पंचायत की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। डीपीआरओ का कहना है कि फिलहाल जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के बाद ही बताया जा सकता है कि कितने नाम काटे गए हैं और किस कारण से काटे गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...