Prayagraj News: पंचायत कल्याण कोष से छह को मिली आर्थिक मदद
प्रयागराज, अगस्त 13 -- Prayagraj News: प्रयागराज। पंचायत कल्याण कोष से जिले के छह जन प्रतिनिधियों को आर्थिक मदद मिली है। इन लोगों की मृत्यु होने के बाद पंचायती राज विभाग ने आर्थिक सहायता की राशि जारी की है। प्रधानों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये व ग्राम पंचायत सदस्यों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की मदद की गई है। जिन लोगों को सहायता राशि जारी की गई है उसमें बकरावां कौंधियारा के प्रधान शमशेर सिंह, एकौनी कौंधियारा की प्रधान कलावती श्रीवास्तव, बड़गोहना कला कौंधियारा के प्रधान विद्याधर शामिल हैं। जबकि कपारी शंकरगढ़ के ग्राम पंचायत सदस्य राकेश कुमार, बस्तर करछना के ग्राम पंचायत सदस्य रामकृष्ण, केचुआ करछना के सदस्य करुणेश कुमार द्विवेदी शामिल हैं। डीपीआरओ रवि शंकर द्विवेदी ने बताया कि सभी के परिजनों के खाते में सहायता राशि भेजी जा रही है।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.