Prayagraj News: न रोक, न टोक... कैमरे में कैद हुए नियम तोड़ने वाले
प्रयागराज, जुलाई 20 -- Prayagraj News: सड़क पर यातायात नियम तोड़ने वालों को सोमवार से न रोक-टोक का सामना करना पड़ा और न ही बहानेबाजी का मौका मिला। आरटीओ की टीम ने नियमों का उल्लंघन करते ही वाहन और चालक की फोटो खींची और मौके पर रोके बिना सीधे चालान कर दिया। सड़क सुरक्षा विशेष प्रवर्तन अभियान के पहले दिन शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक 110 से अधिक वाहनों का चालान किया गया। आरटीओ की ओर से 20 से 30 जुलाई तक सड़क सुरक्षा विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने, गलत दिशा में वाहन चलाने, तेज रफ्तार, शराब पीकर वाहन चलाने, ओवरलोडिंग और अवैध यात्री वाहनों के खिलाफ सघन कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को शहर के प्रमुख चौराहों पर तैनात टीमों ने गलत दिशा से आने वाले वाहनों और बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.