Prayagraj News: न्यू सोहबतियाबाग में पांच दिनों से गंदे पानी की आपूर्ति
प्रयागराज, सितम्बर 20 -- Prayagraj News: न्यू सोहबतियाबाग में पांच दिन से गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। इसके कारण तमाम लोग परेशान हैं। लगातार शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। तमाम लोगों ने गंदे जलापूर्ति की शिकायत पार्षद और पूर्व पार्षदों से भी की है। साथ ही शीघ्र ही समस्या के समाधान के लिए कहा है। पार्षद शिवसेवक सिंह के मुताबिक योगदा सत्संग के पहले पश्चिम, पूर्व पार्षद ज्ञान सिंह पटेल के घर वाली सीमेंटेड गली में गंदा पानी आने की शिकायत है। इसके अलावा जगलाल यादव चौराहा, न्यू सोहबतियाबाग में भी नागरिकों ने ऐसी ही समस्या बताई है। उन्होंने जलकल विभाग से प्रभावित इलाकों की जांच कराकर जल्द स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.