प्रयागराज, जुलाई 27 -- Prayagraj News: शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा नौ और 11 के विद्यार्थियों के ऑनलाइन अग्रिम पंजीकरण तथा परीक्षा वर्ष 2027 के लिए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के संस्थागत एवं व्यक्तिगत विद्यार्थियों के आवेदन पत्र यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन भरने को लेकर स्कूलों के स्तर से ढिलाई बरती जा रही है। वर्तमान की प्रगति रिपोर्ट के अनुसार छात्र-छात्राओं के अग्रिम पंजीकरण एवं परीक्षा आवेदन पत्रों की ऑनलाइन प्रविष्टि अपेक्षाकृत अत्यन्त धीमी गति से की जा रही है। इस पर बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने सभी डीआईओएस को पत्र जारी कर अपने जिले के सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से तत्काल समन्वय स्थापित करते हुए अग्रिम पंजीकरण तथा परीक्षा आवेदन पत्रों के भरवाने में तेजी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं ताकि सभी कार्य निर्धारित...