Prayagraj News: नौ दिसंबर से शुरू होंगी एमए-एमएससी की परीक्षाएं
प्रयागराज, नवम्बर 17 -- Prayagraj News: प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत एमए और एमएससी के मानव विज्ञान, भूगोल तथा एमए संस्कृत प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं नौ से 22 दिसंबर तक होंगी। मानव विज्ञान के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं नौ दिसंबर से शुरू होंगी। तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं दस से 18 दिसंबर तक होंगी। वहीं, प्रथम सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षा तीन दिसंबर को सुबह 11 बजे से होगी। भूगोल प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 14 से 21 दिसंबर तक जबकि तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 15 से 22 दिसंबर तक होंगी। चार दिसंबर को तृतीय और सात दिसंबर को प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों की सुबह 10 बजे से प्रायोगिक परीक्षाएं होंगी। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: इलाहाबाद विश्वविद्यालय : नौ दिसंबर से शुरू होंगी एमए-एमएससी की परीक्षा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.