Prayagraj News: नौ दिन से जारी सफाई या दिखावा, हाल वही है हमारा
प्रयागराज, अगस्त 29 -- Prayagraj News: प्रयागराज। शहर के जलभराव पर बीते 19 अगस्त को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया तो नगर निगम ने बड़ी-बड़ी मशीनें सड़क पर तो उतार दीं, लेकिन इन नौ दिनों से जारी सफाई का कोई नतीजा दिखा नहीं। हालात यह है कि रक्षाबंधन के दिन दोपहर में हुई झमाझम बारिश के बाद शहर के पॉश इलाके एक बार फिर तालाब बन गए हैं। ऐसे में जार्जटाउन, टैगोर टाउन और अल्लापुर जैसे तमाम क्षेत्रों के बाशिंदे परेशान हैं और इन मशीनों से नालों की सफाई पर भी अब सवाल उठ रहे हैं। नगर निगम ने जलभराव से निजात दिलाने के लिए संगम की ओर जा रहे एक साठ साल पुराने नाले को तलाश किया और सोहबतियाबाग में जगह-जगह गड्ढे खोदकर बड़ी मशीनों से सफाई का बंदोबस्त शुरू किया, लेकिन शुक्रवार को एक बार फिर जार्जटाउन में सीवाई चिंतामणि रोड, मालवीय रोड और लिडिल रोड प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.