Prayagraj News: नौकरी के नाम पर युवती से ठगे 4.60 लाख रुपये
प्रयागराज, अगस्त 13 -- Prayagraj News: नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लोगों से चार लाख 60 हजार रुपये ठगने और रकम वापस मांगने पर युवती से अश्लील हरकत करने व तेजाब डालने की धमकी देने का मामला सामने आया है। कर्नलगंज निवासी युवती ने डीसीपी नगर से शिकायत की तो आरोपी के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पीड़िता के मुताबिक, जितेंद्र कुमार मिश्र के माध्यम से उसकी मुलाकात जयवर्धन प्रवाकर से हुई थी। आरोप है कि नौकरी दिलाने के नाम पर उससे दो लाख, देवेंद्र मिश्रा से एक लाख 20 हजार और प्रमांत श्रीवास्तव से एक लाख 40 हजार रुपये लिए गए। रुपये वापस मांगने पर आरोपी जयवर्धन प्रवाकर ने इंडियन बैंक के बाहर उसे अपनी कार में बैठाकर अश्लील हरकत की और शिकायत करने पर तेजाब डालने की धमकी दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.