Prayagraj News: नो पार्किंग में छह कार सीज, 47 वाहनों का चालान
प्रयागराज, जुलाई 28 -- Prayagraj News: एसीपी ट्रैफिक निकिता श्रीवास्तव और यातायात निरीक्षक मनोज सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को रोडवेज बस डिपो के समीप नो पार्किंग और सड़क पर खड़े बेतरतीब वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान छह कार को सीज किया गया। जबकि, 47 चारपहिया व दोपहिया वाहनों का चालान काटे गए। इस दौरान शराब का सेवन कर गाड़ी चलाने, प्रेशर हॉर्न और मोडीफाइड साइलेंसर, गलत नंबर प्लेट आदि की भी जांच की गई। एसीपी ने बताया कि अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- लखनऊ में इन 40 जगहों पर गाड़ी खड़ी करने पर लगेगा तगड़ा जुर्माना, बढ़ी सख्ती
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.