Prayagraj News: नॉर्मलाइजेशन-रिजेक्शन से यूपीटीईटी में फेल छात्रों ने दिया धरना
प्रयागराज, अक्टूबर 14 -- Prayagraj News: यूपीटीईटी 2026 में नॉर्मलाइजेशन और ओएमआर की गलती के कारण रिजेक्ट फेल अभ्यर्थियों ने बुधवार को पत्थर गिरजाघर सिविल लाइंस स्थित धरनास्थल पर धरना दिया। अमित द्विवेदी 'आजाद' ने कहा कि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने अभ्यर्थियों की मामूली मानवीय भूल को अपराध मानकर फेल कर दिया है। इसके चलते आठ साल बाद आई शिक्षक भर्ती से हजारों युवा वंचित हो रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में सतेंद्र यादव, चंद्र शेखर अधिकारी, विनीत चतुर्वेदी, राहुल पांडेय, अंकित चौधरी, शम्मी कुमारी, प्रीति राव, प्रवीण तिवारी ,सिंधु,सोनम, सुषमा वर्मा, अनामिका, प्रीति, मनीषा, कार्तिकेय, कमलेश, लवकुश आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.