Prayagraj News: नैनी स्टेशन पर बनेंगे दो नए प्लेटफॉर्म, कोचिंग टर्मिनल भी बनेगा
प्रयागराज, नवम्बर 4 -- Prayagraj News: नैनी स्टेशन आने वाले समय में ट्रेनों के संचालन का नया केंद्र बनेगा। यहां दो अतिरिक्त प्लेटफॉर्म बनाने के साथ कोचिंग टर्मिनल विकसित करने की योजना है। इससे मुंबई और दक्षिण भारत की ओर जाने वाली ट्रेनों के रैक प्रबंधन में आसानी होगी। योजना के तहत नैनी मालगोदाम को इरादतगंज या जसरा स्थानांतरित किया जाएगा। ट्रैक निर्माण के लिए 12.96 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं, जबकि अन्य सुविधाओं के लिए 37.95 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। प्रयागराज-मानिकपुर रेलखंड पर तीसरी लाइन के साथ यह काम यात्री सुविधाओं और भीड़ प्रबंधन में मददगार होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.