प्रयागराज, अक्टूबर 13 -- Prayagraj News: नैनी के खरकौनी में मंगलवार को 200 बेड के सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल के निर्माण के लिए भूमि पूजन महापौर गणेश केसरवानी ने अपनी पत्नी के साथ किया। महापौर ने कहा कि प्रयागराज के नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकताओं में शामिल है। पीपीपी मॉडल के तहत सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के सहयोग से स्वास्थ्य सुविधाओं को आधुनिक बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। भूमि पूजन कार्यक्रम में विधायक पीयूष रंजन निषाद, नगर आयुक्त सीलम साई तेजा, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी संजय ममगई, पार्क हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ. संयम गुप्ता, डॉ. कार्तिकेय शर्मा और डॉ. एसपी सिंह मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: नैनी में सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का भूमि पूजन आज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...