Prayagraj News: नैनी में बनेगा 550 बेड का सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल
प्रयागराज, सितम्बर 11 -- Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। नैनी में 550 बेड का सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल बनाने का रास्ता साफ हो गया है। गुरुग्राम स्थित पार्क ग्रुप के साथ नगर निगम के करार को शुक्रवार को मिनी सदन ने मंजूरी दे दी। पीपीपी मॉडल पर बनने वाले अस्पताल की लागत करीब 150 करोड़ रुपये होगी। नगर निगम 12 हजार वर्गमीटर जमीन और परियोजना लागत की 50 फीसदी राशि देगा। अस्पताल का निर्माण दो से तीन वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य है। इसमें 12 तरह के विशिष्ट इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी। दो से तीन साल में अस्पताल का निर्माण कार्य पूरा होगा। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: दस टन क्षमता का बायो-मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट का रास्ता साफ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.