Prayagraj News: नैनी के रामदल पर पुष्पवर्षा कर लगाए जयकारे
प्रयागराज, अक्टूबर 21 -- Prayagraj News: दशहरा महोत्सव के अवसर पर बुधवार को नैनी में विभिन्न रामलीला समितियों की ओर से भव्य रामदल शोभायात्रा निकाली गई। सार्वजनिक रामलीला समिति ट्रस्ट की शोभायात्रा में प्रभु श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और वानर सेना की आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। जय श्रीराम के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और माहौल भक्तिमय हो गया। सार्वजनिक रामलीला समिति ट्रस्ट की ओर से निकाली गई शोभायात्रा में समिति के अध्यक्ष राकेश जायसवाल, उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह एवं विजय सिंह, कोषाध्यक्ष दिलीप केशरवानी, जयकिशन तिवारी, धर्मराज पटेल और विनोद कुमार यादव मौजूद रहे। इसी क्रम में श्री चीनीमिल रामलीला कमेटी और श्री मानस रामलीला कमेटी की ओर से भी दशहरे पर रामदल निकाला गया। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.