Prayagraj News: नैनी के ओम आइस फैक्टरी में पकड़ी बिजली चोरी
प्रयागराज, नवम्बर 4 -- Prayagraj News: नैनी की एक आइस फैक्टरी में बिजली चोरी का बड़ा मामला पकड़ा गया है। फैक्टरी में मीटर को नियंत्रित करने के लिए न्यूट्रल तार काटकर दूसरे कनेक्शन से वैकल्पिक न्यूट्रल जोड़ा गया था। संयुक्त जांच टीम ने 43.38 केवीए चोरी का लोड पकड़ा। इस प्रकरण में फैक्टरी मालिक के खिलाफ बिजली चोरी के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। तीन नवंबर को दोपहर करीब 2:45 बजे प्रवर्तन दल प्रथम और विद्युत वितरण व मीटर तकनीक अधिकारियों की संयुक्त टीम ने नैनी स्थित मेसर्स ओम आइस फैक्टरी की जांच की। फैक्टरी के मालिक मानिक चन्द ने 58 केवीए का कनेक्शन लिया था, जबकि जांच में 43.38 केवीए का चोरी का लोड मिला। इस दौरान छानबीन में पता चला कि ट्रांसफार्मर से आने वाली सर्विस केबल का न्यूट्रल तार पोल के पास काटकर इंसुलेटिंग टेप से छिपाया गया था। फैक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.