प्रयागराज, जुलाई 16 -- Prayagraj News: भारत विकास परिषद संस्कार शाखा की ओर से सिविल लाइंस स्थित सेंटर फॉर साइट नेत्र चिकित्सालय में नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष आरएस सिंह रहे। शिविर में 80 मरीजों की जांचकर दवाएं वितरित की। डॉक्टरों की टीम में डॉ. कुमार सौरभ श्रीवास्तव, डॉ. कमलजीत सिंह, डॉ. प्रणव सलूजा, नेत्र सहायक अंकित वर्मा, अभिषेक मिश्रा, रिया गुप्ता, दीपिका गौर, अनवर, अमित कुमार शामिल रहे। शाखा अध्यक्ष सीमा जायसवाल, सचिव त्रिलोक चंद्र वर्मा, मुख्य संरक्षक राधेश्याम कड़ेल, संरक्षक अशोक कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, मोहन कसेरा, राजकुमार सोनी, शुभम, कल्पना, सुमन, ज्योति, हेमलता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...