Prayagraj News: नेत्र चिकित्सालय परिसर में हुआ पौधरोपण
प्रयागराज, अगस्त 29 -- Prayagraj News: प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। नारीबारी के गऊघाट मवैया में निर्माणाधीन रज्जू भय्या नेत्र चिकित्सालय परिसर में शनिवार को आरएसएस के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्णगोपाल ने पौधरोपण किया।इस दौरान बीएचयू के पूर्व कुलपति डॉ. गिरीश चंद्र त्रिपाठी, सह प्रांत प्रचारक सुनील समेत कई लोगों ने भी पौधरोपण किया। न्यास के सचिव आलोक मालवीय ने बताया कि टोंस नदी के किनारे विश्वस्तरीय नि:शुल्क नेत्र चिकित्सालय का निर्माण हो रहा है। यहां मरीजों के साथ तीमारदारों के रहने और भोजन की व्यवस्था भी नि:शुल्क किए जाने की योजना है। उद्घाटन जनवरी में संभावित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.