प्रयागराज, नवम्बर 5 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। नवाबगंज के बरईपुर रामनगर में जमीन के अंदर तीन नीले ड्रम में मिले 3.20 करोड़ रुपये की गुत्थी सुलझाने में जुटा आयकर विभाग अब संपत्तियों की खरीद-बिक्री से जुड़े लोगों से भी पूछताछ की तैयारी कर रहा है। विभाग यह पता लगाएगा कि राजेश यादव और उसके परिवार ने वर्ष 2019 के बाद जिन जमीनों और अन्य संपत्तियों की खरीद की, उनके विक्रेता कौन थे और भुगतान किस माध्यम से किया गया था। जरूरत पड़ने पर संपत्ति बेचने वालों को भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: नीले ड्रम का रहस्य : संपत्तियों की जांच पूरी होने तक मार्केट के निर्माण पर रोक संपत्ति खरीद और भुगतान की जांच नवाबगंज के बरईपुर रामनगर में राजेश यादव के मकान में 28 अक्तूबर की रात पुलिस ने दबिश देकर तीन नीले ड्...