Prayagraj News: नीले ड्रम का रहस्य : संपत्तियों की जांच पूरी होने तक मार्केट के निर्माण पर रोक
प्रयागराज, नवम्बर 4 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। नवाबगंज के बरईपुर रामनगर में जमीन के अंदर तीन नीले ड्रम में मिले 3.20 करोड़ रुपये की बरामदगी के बाद अब आयकर विभाग की जांच का असर राजेश यादव की संपत्तियों पर भी दिखने लगा है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, आयकर विभाग ने राजेश यादव को निर्माणाधीन मार्केट में फिलहाल किसी तरह का निर्माण कार्य नहीं कराने का निर्देश दिया है। संपत्तियों की जांच और उनसे जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल पूरी होने तक निर्माण पर रोक लगा दी गई है।
संपत्तियों की जांच और निर्माण पर रोक बरईपुर रामनगर गांव में राजेश यादव के मकान में पुलिस ने 28 अक्तूबर की रात छापेमारी कर तीन ड्रम में करोड़ों रुपये बरामद की थी। आयकर विभाग की टीम चार दिन तक मकान में सर्च ऑपरेशन और पड़ताल करने के बाद कई महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.