Prayagraj News: नीलम करवरिया कप : पिछले चैंपियन और उपविजेता की स्तब्धकारी पराजय
प्रयागराज, अक्टूबर 10 -- Prayagraj News: पिछले चैंपियन इलाहाबाद उत्तर और उपविजेता सोरांव विधानसभा क्षेत्र को नीलम करवरिया कप क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे संस्करण में स्तब्धकारी शिकस्त मिली। शनिवार को केपी इंटर कॉलेज मैदान पर उद्घाटन मुकाबले में इलाहाबाद पश्चिम ने सोरांव को चार विकेट से हराया जबकि दूसरे मैच में फूलपुर ने इलाहाबाद उत्तर पर सात विकेट की जीत दर्ज की। उद्घाटन मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सोरांव की टीम 19.3 ओवर में 95 रन पर सिमट गई। हर्षित नारायण तिवारी ने 24, अनिकेत सिंह ने 16 और विकास कुमार ने 12 रन बनाए। इलाहाबाद पश्चिम की ओर से आतिफ साजिद एवं मोहम्मद तैमूर ने तीन-तीन और सागर शर्मा ने दो विकेट लिए। इलाहाबाद पश्चिम ने 15.5 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सागर शर्मा ने 44 गेंदों पर पांच चौकों और ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.