Prayagraj News: नीट छात्रा रितु शर्मा की आत्महत्या से पहले आखिर किसने चलाई तीन गोली!
प्रयागराज, नवम्बर 4 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। त्रिवेणीपुरम कॉलोनी में नीट छात्रा रितु शर्मा की मौत को पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या मानकर जांच कर रही है, लेकिन घटनास्थल से मिले साक्ष्य कई सवाल खड़े कर रहे हैं। कमरे के अंदर रखी आलमारी पर तीन जगह गोली लगने के निशान मिले हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो घटनास्थल से चार खोखे भी बरामद हुए हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि रितु ने खुद को गोली मारने से पहले आखिर आलमारी पर तीन गोलियां क्यों चलाईं? क्या उसने पिस्टल चलाने का अभ्यास किया था या इसके पीछे कोई दूसरी वजह थी? फिलहाल पुलिस इन सवालों का जवाब तलाश रही है। यह भी पढ़ें- नीट छात्रा की आत्महत्या की गुत्थी उलझी, गोलियों के 3 निशान और 4 खोखों का क्या है राज? पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में 20 वर्षीय रितु शर्मा की कनपटी में लगी गोल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.