प्रयागराज, सितम्बर 16 -- Prayagraj News: हंडिया में सपा नेता पवन सिंह को जितेंद्र यादव उर्फ लल्ला ने तमंचे से गोली मारी थी, जबकि बाइक उसका साथी निहाल अहमद चला रहा था और बीच में दूसरा साथी बृजेश यादव बैठा था। सीसीटीवी फुटेज और आरोपियों से पूछताछ में पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ। पुलिस के अनुसार, कई दिनों की रेकी के बाद वारदात के एक दिन पहले चारों आरोपियों ने मिलकर हत्या को अंजाम देने की योजना बनाई। पुलिस की पूछताछ और जांच में यह भी सामने आया कि लल्ला यादव और निहाल अहमद पूर्व में ज्ञानपुर भदोही जेल मे मिले थे। लल्ला यादव ने निहाल अहमद को बाइक चलाने और खुद बृजेश यादव के साथ पवन यादव पर गोली चलाने की योजना बनाई थी। तीनों कई दिनों से पवन यादव की रेकी कर रहे थे। निहाल अहमद ने प्रधानपति सपा नेता विनोद यादव को अपने मोबाइल से रेकी का वीडियो भी व्हा...