Prayagraj News: निषाद बस्ती के 200 परिवार तीन दिन पानी को तरसे
प्रयागराज, जुलाई 8 -- Prayagraj News: गंगा किनारे स्थित रसूलाबाद की निषाद बस्ती में तीन दिन तक पेयजल संकट बना रहा। जलापूर्ति ठप होने से 200 से अधिक परिवारों के सामने पीने के पानी का गंभीर संकट खड़ा हो गया। लोगों को अपनी दैनिक जरूरतों के लिए आसपास के मोहल्लों और अन्य स्रोतों से पानी लाना पड़ा। लगातार शिकायतों के बावजूद समय पर समाधान नहीं होने से लोगों में जलकल विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती गई। लोगों में आक्रोश बढ़ने की जानकारी होने के बाद जलकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सप्लाई लाइन की जांच की। पाइप के भीतर लकड़ी का एक टुकड़ा फंसा मिला, जिसके कारण पानी की आपूर्ति बाधित हो रही थी। कर्मचारियों ने लकड़ी का टुकड़ा निकालकर पाइपलाइन को साफ किया, जिसके बाद मोहल्ले में जलापूर्ति सामान्य हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि तीन दिन तक पानी की आपूर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.