Prayagraj News: निवेश का झांसा देकर महिला से 34.19 लाख की साइबर ठगी
प्रयागराज, नवम्बर 25 -- Prayagraj News: प्रयागराज। ऑनलाइन ट्रेडिंग और आईपीओ में मोटे मुनाफे का लालच देकर साइबर अपराधियों ने गोविंदपुर निवासी एक महिला से 34 लाख 19 हजार 900 रुपये ठग लिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने साइबर क्राइम थाने में पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस बैंक खातों और मोबाइल नंबरों के जरिए जालसाजों की तलाश में जुट गई है। शिवकुटी के गोविंदपुर कॉलोनी निवासी सोनिया गुप्ता को मार्च और अगस्त माह में दो फर्जी ट्रेडिंग एप 'ईयूआरएचएनआई' और 'डेल्टामिन' के लिंक भेजे गए। खुद को प्रतिष्ठित ब्रोकरेज कंपनियों-इक्विरस सिक्योरिटीज और डेल्टा टेकइन्वेस्ट का प्रतिनिधि बताकर राजीव चतुर्वेदी, दिव्या अय्यर, एन. शिवरमन, गुल टेकचंदानी और अनन्या कुलकर्णी ने उनसे संपर्क साधा।
फर्जी ट्रेडिंग ऐप के जरिए ठगी जालसाजों ने शेयर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.