Prayagraj News: निर्बाध बिजली आपूर्ति ही प्राथमिकता : मुख्य अभियंता
प्रयागराज, जुलाई 21 -- Prayagraj News: प्रयागराज। प्रोन्नति के बाद वाराणसी से प्रयागराज आए इंजीनियर प्रभात आनंद मोगा ने मुख्य अभियंता (द्वितीय) का पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराना और बिजली आपूर्ति व बिल संबंधी शिकायतों का त्वरित निस्तारण उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि मौजूदा मौसम बिजली विभाग के लिए चुनौतीपूर्ण रहता है, हालांकि बारिश होने से कुछ राहत मिली है। उन्होंने भरोसा जताया कि टीम वर्क के साथ बेहतर ढंग से काम करते हुए उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। यह भी पढ़ें- Bareily News: कागजों में भरपूर बिजली, कटौती-लोकल फॉल्ट से परेशान हो रहे उपभोक्ता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.