प्रयागराज, अगस्त 7 -- Prayagraj News: डीएम मनीष कुमार वर्मा ने शुक्रवार को सलोरी स्थित विकास विद्यालय (आश्रम पद्धति), ईश्वर शरण आश्रम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विद्यालय परिसर, छात्रावास, भोजन व्यवस्था और शिक्षण कार्य में कई कमियां मिलने पर अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। डीएम ने परिसर में उगी घास की नियमित सफाई कराने और नगर निगम के माध्यम से पूरे परिसर की साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा। विद्यालय भवन और छात्रावास में सीलन व सीपेज की समस्या मिलने पर यूपी सिडको से तकनीकी जांच कराकर शीघ्र मरम्मत कराने के निर्देश दिए। परिसर में जगह-जगह गड्ढे मिलने पर ग्राउंड लेवलिंग कराने को भी कहा गया। छात्रों ने भोजन की गुणवत्ता और रसोईघर की खराब स्थिति की शिकायत की। इस पर जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य और छात्रावास अधीक्षक को भोजन व्यव...