Prayagraj News: निचले इलाकों को जल्द बाढ़ से राहत की उम्मीद
प्रयागराज, सितम्बर 3 -- Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। गंगा-यमुना किनारे निचले इलाके और टोंस-बेलन किनारे रहने वाले परिवारों को बाढ़ से संकट से बाहर आने की उम्मीद जगी है। पिछले दो दिनों से गंगा-यमुना के बढ़ते जलस्तर की प्रमुख वजह बनी टोंस नदी का पानी घटने लगा है। टोंस को हाहाकारी रूप देने वाली बेलन नदी में भी जलस्तर घट रहा है। टोंस-बेलन का जलस्तर घटने का असर शाम चार बजे फाफामऊ और नैनी में देखने को मिला।
जल स्तर में गिरावट फाफामऊ के साथ छतनाग में गंगा और नैनी में यमुना शाम से स्थिर हो गईं। इससे पहले सुबह आठ बजे के बाद गंगा-यमुना के जलस्तर बढ़ने की रफ्तार धीमी थी। शाम चार बजे गंगा-यमुना में बढ़ोतरी पूरी तरह थम गई। शाम से फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 82.96 मीटर, छतनाग में यमुना 82.20 मीटर और नैनी में यमुना 82.55 मीटर पर स्थिर रही।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.