प्रयागराज, अगस्त 23 -- Prayagraj News: प्रयागराज। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ की ओर से मलिन बस्ती बलुआघाट में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉक्टरों की टीम में 200 से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाएं वितरित की। डॉ. अर्पण धर दुबे ने कहा कि मौसमी बीमारियां को प्रकोप बढ़ रहा है। ऐसी स्थिति में अपने आसपास साफ-सफाई पर ध्यान रखें। स्वाथ्य शिविरों में स्वास्थ्य परीक्षण कराएं और जांच के लिए दूसरों को भी प्रेरित करें। डॉ. वैष्णवी दुबे, डॉ. राहुल, डॉ. सुरेंद्र, डॉ. महेश सिंह, किशोर वाष्र्णेय, हरकेश त्रिपाठी, फूजैल हाशमी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...