प्रयागराज, जुलाई 13 -- Prayagraj News: प्रयागराज प्रमुख संवाददाता नाव संचालन को अधिक सुरक्षित बनाने और नाविकों के जीवन स्तर में सुधार के उद्देश्य से सोमवार को जिला स्तरीय समिति के गठन को लेकर बैठक आयोजित की गई। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने संगम सभागार में हुई बैठक में नाव सुरक्षा और नाविक कल्याण नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।जिले में बनने वाली जिला जल परिवहन प्रबंधन, सुरक्षा एवं सलाहकार समिति नावों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, दुर्घटनाओं की रोकथाम, आपदा प्रबंधन और नाविकों व गोताखोरों के कल्याण से जुड़े कार्यों की निगरानी करेगी। समिति में पुलिस, स्वास्थ्य, परिवहन, सिंचाई, पर्यटन, नगर विकास, अग्निशमन, राजस्व और जिला पंचायत सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों के साथ नाविक और मछुआरा समुदाय का एक सदस्य भी शामिल रहेगा। डीएम ने कहा कि ...