Prayagraj News: नाला-सीवर की दीवार की मरम्मत के लिए बंद होगा रास्ता
प्रयागराज, अगस्त 22 -- Prayagraj News: शहर में जलभराव से राहत दिलाने के लिए नगर निगम ने दशकों पुराने भूमिगत नाले और सीवर लाइन की मरम्मत का काम तेज कर दिया है। जॉर्जटाउन और टैगोरटाउन में चार दिन तक पानी भरे रहने के बाद कराई गई जांच में नाले के तीन स्थान चोक मिले। कई जगह नाले और सीवर लाइन की दीवार क्षतिग्रस्त होने से सिल्ट और कचरा जमा होने के कारण पानी की निकासी प्रभावित हो रही थी। अब सड़क खोदकर चोक हिस्सों की सफाई और मरम्मत कराई जा रही है। रौजा के सामने जवाहरलाल नेहरू रोड पर नाले और सीवर लाइन की मरम्मत के चलते एक लेन कम से कम 20 दिन बंद की जा सकती है। मार्ग पर सीवर और नाले की भूमिगत दीवार की मरम्मत के लिए नगर निगम यातायात विभाग के उच्चाधिकारियों से अनुमति लेगा। नगर निगम के अवर अभियंता राम सक्सेना ने बताया कि मार्ग पर ऐसे तीन स्थान चिह्नित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.