Prayagraj News: नारायण जयंती पर श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का संगम
प्रयागराज, अक्टूबर 25 -- Prayagraj News: प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। श्री नारायण आश्रम शिवकुटी में रविवार को शरद पूर्णिमा पर आश्रम के संस्थापक नारायण महाप्रभु की जयंती श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संपूर्ण आश्रम परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। गुरु महिमा के जयघोष, भक्ति संगीत और मंगलमय प्रस्तुतियों ने वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण कर दिया। भक्तों ने बधावा-जुलूस में भाग लिया और भजन-कीर्तन के साथ चैतन्य समाधि स्थल पहुंचकर अपनी आस्था निवेदित की। श्रद्धालुओं ने वर्तमान पीठाधीश्वर गिरधर नारायण एवं आश्रम के संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण महाप्रभु पब्लिक स्कूल एवं नारायण आश्रम बालिका इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों की मनोहारी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.