प्रयागराज, अगस्त 6 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। थरवई थानाक्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की से घर में घुसकर छेड़खानी और जेवरात चोरी करने का मामला सामने आया है। लड़की की मां ने पड़ोसी युवक और उसके परिवार पर आरोप लगाते हुए थरवई थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।महिला ने तहरीर में आरोप लगाया कि पड़ोसी युवक पहले भी रास्ते में रोककर उनकी बेटी से बदसलूकी करता था। इसका विरोध करने पर उसके परिवार व कुछ लोगों ने समझौता कराया था कि दोबारा ऐसी हरकत नहीं करेगा। आरोप है कि चार अगस्त को बेटी को घर में अकेले देख आरोपी ने छेड़खानी की। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: नाबालिग से छेड़खानी, आरोपी को कमरे में किया बंद लड़की की शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने घर के अंदर आरोपी को बंद कर दिया था। लेकिन, उसके परिजन आए...