प्रयागराज, जुलाई 3 -- Prayagraj News: नैनी, हिन्दुस्तान संवाद। नैनी कोतवाली क्षेत्र के महेवा कछार में नाबालिग के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में नामजद चाची को नैनी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।बतादें कि गुरुवार को मूलतः बलिया का रहने वाला 17 वर्षीय नाबालिग अरुण उर्फ भोला ने अपनी चाची द्वारा शादी का दबाव बनाने पर महेवा कछार में गुरुवार को बांस के चौखट से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद मृतक के पिता राजू ने अपने छोटे भाई की पत्नी ऊषा देवी (नाबालिग की चाची) के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद नैनी पुलिस ने शुक्रवार को ऊषा को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। यह भी पढ़ें- नवविवाहिता की मां पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...