प्रयागराज, जुलाई 14 -- Prayagraj News: बुनियाद फाउंडेशन की ओर से मंगलवार को प्रयाग स्टेशन के सामने स्थित एडीसी हॉल में नाटक 'पर्दा उठाओ पर्दा गिराओ' का मंचन किया गया। युवा रंग निर्देशक रुचि गुप्ता के निर्देशन में कलाकारों ने नाट्य संस्थाओं के सामने आने वाली विभिन्न समस्याओं को हास्य व्यंग्य की शैली में प्रस्तुत किया। इस दौरान वरिष्ठ रंगकर्मी तारिक खान को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। इस मौके पपर पार्षद मोमिन सिद्दीकी, अमरनाथ श्रीवास्तव, अक्षय वर्मा आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...